उत्तर प्रदेशभारतराज्य

Agra : पूर्व विधायक से 14 लाख की ठगी, नोएडा से दो गिरफ्तार

यूपी : आगरा में साइबर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक किशन गोपाल से 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो साइबर ठगों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को बीमा पाॅलिसी में लाभ का झांसा देकर रकम जमा कराते थे। फर्जी कागजात से खाते भी खोलते थे। हालांकि आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम रानी ने बताया कि अलकापुरी, प्रताप नगर निवासी पूर्व विधायक किशन गोपाल से धोखाधड़ी की गई थी। बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये जमा करा लिए गए थे। मामले में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना कर रही थी। नोएडा में दबिश देकर गाजियाबाद निवासी सलमान अहमद और किशनपाल को गिरफ्तार किया गया।

Agra : पूर्व विधायक से 14 लाख की ठगी, नोएडा से दो गिरफ्तार
आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज से बैंक में बचत और चालू खाता खुलवाते हैं। इसके बाद लोगों को कॉल करके बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ, बंद बीमा पाॅलिसी फिर से चालू कराने का झांसा देते हैं। सलमान दसवीं पास है। उसे पूर्व में दिल्ली पुलिस ने जेल भेजा था। वर्ष 2019 से ठगी करता आ रहा है। उसके गैंग में और भी लोग हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

आरोपी पकड़े, बरामदगी शून्य
साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 14 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। मगर, आरोपियों से रकम बरामदगी शून्य ही रही। ऐसे में पीड़ित को राहत तक नहीं मिल सकी। पुलिस ने दावा किया आरोपियों का गैंग करोड़ों की ठगी कर चुका है। मगर, अभी जानकारी जुटाई जा रही है

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक