वडोदरा नाव हादसे के बाद सीएम घटना स्थल पर पहुंचे

गुजरात। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा की हरनी मोटनाथ झील पहुंचे, जहां आज शाम एक नाव पलट गई थी। दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टी की गई है।

#WATCH गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा की हरनी मोटनाथ झील पहुंचे, जहां आज शाम एक नाव पलट गई थी।
दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टी की गई है। pic.twitter.com/yq5T6Utn7Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा के अस्पताल पहुंचे जहां नाव पलटने की घटना में रेस्क्यू किए गए लोगों को भर्ती कराया गया है।
#WATCH गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा के अस्पताल पहुंचे जहां नाव पलटने की घटना में रेस्क्यू किए गए लोगों को भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/CBsu144Cgf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार दोपहर हरणी लेक में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 10 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं। वे सेल्फी लेने के लिए नाव में एक तरफ आ गए थे, जिसकी वजह से नाव पलट गई। इनमें से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसी वजह से जब नाव पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा के हरणी लेक में हुई नाव दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वडोदरा कलेक्टर को जांच सौंपी गई है। उन्हें 10 दिन में जांच करके डिटेल रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों में सकीना शेख, मुहम्मद शेख, आयत मंसूरी, अयान मोहम्मद, रेहान खलीफा, निज़ाम, जुहबिया, सूबेदार, आयशा, खलीफा, नैनसी, हतवी शाह, रोशनी सुर्वे शामिल हैं। इनके अलावा टीचर छाया पटेल और फाल्गुनी सुरति की भी जान चली गई।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी मौके पर पहुंचे। वडोदरा सिटी कलेक्टर से पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं। वडोदरा जिला शिक्षा अधिकारी राकेश व्यास ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी है कि स्कूल ने घूमने के लिए परमिशन नहीं ली थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।