Top Newsभारत

इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद बढ़ी सरगर्मी, जानें बिहार में क्या हुआ?

पटना: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 30 से 40 मिनट तक की बातचीत हुई है। दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे तथा भाजपा को परास्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई। खबर है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल कांग्रेस लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रही है। फिलहाल कांग्रेस के दो ही मंत्री हैं। राहुल गांधी पहले भी इस संबंध में सीएम नीतीश से बात कर चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोनकर बात की। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से बात होने के बाद ही तेजस्वी मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद नीतीश कुमार की नाराजगी की भी खबरें आई थी। कहा गया था कि मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने को लेकर नीतीश नाराज हैं। बाद में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार किया था।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक