Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतमध्य प्रदेशराज्य

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, बुरी तरह से झुलसा

जबलपुर। जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र के बड़ी खेरमाई नर्मदा मैदान में हो रहे बीती रात भंडारे के आयोजन के दौरान खौलते तेल की कढ़ाई में एक युवक गिर गया। जिससे वह बुरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि बीती रात नर्मदा मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।

जहां सभी भंडारा बांट रहे थे। और लोगों को बैठाकर भंडारा खिलाया जा रहा था। सभी खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी। जिसमें एक बड़ी कढ़ाई में पूरियां भी तली जा रही थी। जिसके लिये अभय शर्मा पिता अजय शर्मा उम्र 26 वर्ष को लगाया गया था। तेल काफी गर्म था और हलवाई पूरियां तल रहा था। बुधवार को करीब 1 से 1:30 बजे रात गैस चूल्हे के पास खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह तेल की गर्म कढ़ाई में गिर गया।

हादसा होते देख वहां उपस्थित सभी लोगों के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। जिसने भी अभय को तेल की कढ़ाई में गिरते देखा उसके रोंगटे ही खड़े हो गये। कढ़ाई का तेल अत्यधिक गर्म होने के कारण अभय बुरी तरह जल गया। कढ़ाई में गिरते ही वहां खड़े लोगों ने उसे तत्काल कढ़ाई के बाहर निकाला और 108 एम्ब्यूलेंस को फोन किया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एम्ब्यूलेेंस ने तुरंत घायल अभय शर्मा को मेडिकल में उपचार के लिये भर्ती कराया। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक