Breaking Newsभारतराज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 10 माह में 73 हत्याएं, 296 बलात्कार और 443 महिला छेड़छाड़ के मामले दर्ज

तपोवन। हिमाचल प्रदेश में 10 महीनों में ही 73 हत्याएं, 296 बलात्कार एवं 443 महिला छेड़छाड़ के कुल 812 मामले दर्ज हुए हैं। करसोग के विधायक दीप राज के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में सीएम सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामलों में संलिप्त 1028 आरोपियों को पकड़ा गया है व 551 मामलों में संलिप्त 801 आरोपियों के विरुद्ध चालान न्यायालय में पेश किया गया। इनमें हत्या के 73 मामलों में 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 48 मामलों में 108 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया तथा 25 मामलों में 34 आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। बलात्कार के 296 मामलों में 445 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 229 मामलों में 290 आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश किया गया, 54 मामलों में 55 आरोपियों के विरुद्ध जांच जारी है तथा 33 मामलों में खारिज रिपोर्ट तैयार की गई। इसके अलावा महिला छेड़छाड़ के 443 मामलों में 541 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 294 मामलों में 403 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है जबकि 121 मामलों में 138 के खिलाफ जांच जारी है और 28 मामलों में खारिज रिपोर्ट तैयार की गई।

वर्तमान में प्रदेश के काॅलेजों में लाइब्रेरियनों के 122 पद सृजित हैं जिनमें से केवल 19 पर भरे हुए हैं तथा 103 पद रिक्त हैं। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने बताया कि न्यायालय द्वारा सहायक लाइब्रेरियनों को यूजीसी वेतनमान जारी करने के उपरांत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में यूजीसी वेतनमान का पद सृजित न होने के कारण पाठशालाओं में कार्यरत 31 सहायक लाइब्रेरियनों को काॅलेज लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा 72 सहायक लाइब्रेरियन को सरकार के अनुमोदन उपरांत कालेज लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले कैंपस के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही।

उन्होंने कहा कि सीयू के उत्तरी परिसर के निर्माण के लिए जदरांगल में 24 हैक्टेयर गैर-वन भूमि सीयू के नाम हस्तांतरित कर दी गई है तथा जदरांगल में ही 57.10 हैक्टेयर वन भूमि की प्रथम स्तर की सैद्धांतिक मंजूरी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रदान कर दी गई है तथा जिसकी हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि देहरा में सीयू के कैंपस का कार्य चला हुआ है। प्रदेश में 258 गौसदनों/गौअभ्यारण्यों का संचालन किया जा रहा है। पिछले 3 सालों में इनके निर्माण पर 39 करोड़ 16 लाख 30 हजार की राशि प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जा चुकी है। वहीं पशुओं के रखरखाव तथा चारे के लिए 37 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है। यह बात कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार के पूछे गए अतारांतिक प्रश्न के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि इस साल नवम्बर तक 35 लाख रुपए से अधिक राशि गौसदनों/गौअभ्यारण्यों के निर्माण व विस्तार के लिए व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि नागनी स्थान पर गौअभ्यारण्य बनेगा, जिसके लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी कर दी गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक