
गुजरात। सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5000 से अधिक अमेरिकी हीरों का उपयोग करके राम मंदिर की थीम पर एक हार बनाया है। हीरा व्यापारी ने इसे अयोध्या में राम मंदिर को उपहार में देने का फैसला किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का फैसला किया है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।

#WATCH गुजरात: सूरत में राम मंदिर की थीम पर हीरे का हार बनाया गया है।
इस पूरे डिजाइन में 5000 अमेरिकी हीरों का इस्तेमाल किया गया है। यह 2 किलो चांदी से बना है, 40 कारीगरों ने 35 दिनों में इस डिजाइन को पूरा किया है।
हीरा व्यापारी ने कहा कि, “यह किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए… pic.twitter.com/Wru1OtbWXC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2023
रसेश ज्वेल्स के निदेशक कौशिक काकड़िया ने बताया कि इसमें हार में 5000 से अधिक अमेरिकी हीरे का इस्तेमाल किया गया है। यह दो किलोग्राम चांदी से बना है। हम अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया, यह किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं है। हम इसे राम मंदिर को उपहार में देना चाहते हैं। हमने इसे इस इरादे से बनाया था कि हम भी राम मंदिर को कुछ उपहार देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि रामायण के मुख्य पात्रों को हार की डोर में उकेरा गया है। अयोध्या में राम लला (शिशु भगवान राम) के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से शुरू होगा।