Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्यविश्व

फ़्रांस से रवाना हुए 303 भारतीय, मानव तस्करी की थी आशंका

नई दिल्ली। 303 भारतीयों को ले जा रहा विमान मानव तस्करी की आशंका में फ्रांस में उतार लिया गया था। अब यह विमान निकारागुआ के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि फ्रांस के वैत्री एयरपोर्ट पर यह विमान रिफ्यूलिंग के लिए उतरा था। इसके बाद फ्रांस की पुलिस ने इसे रुकवा लिया। कहा गया कि हो सकता है कि इन लोगों को मानव तस्करी के लिए ले जाया जा रहा हो। दो दिनों तक चली पूछताछ के बाद फ्रांस के प्रशासन ने विमान को उड़ान भरने की इजाजत दे दी। बताया गया कि इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी। इसमें सवार भारतीय वे मजदूर हो सकते हैं। इन यात्रियों में 11बच्चे भी शामिल थे। विमान को रुकवाने के बाद यात्रियों के रुकने का भी इंतजाम किया गया था।

यह विमान रोमानियाई चार्टर कंपनी लीजेंड एयरलाइन्स का था। एयरलाइंस के वकील ने पहले ही मानव तस्कीर की बात से इनकार किया था। यह विमान ए 340 दुबई से निकारगुआ जा रहा था। इसके बाद इसे वैत्री एयरपोर्ट पर रोका गया जो कि एक छोटा हवाई अड्डा है। फ्रांस पुलिस को जब खबर मिली तो उसे शक हुआ कि कहीं इन लोगों को मानव तस्करी के लिसए तो नहीं ले जाया जा रहा है। तुरंत पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और विमान को हिरासत में ले लिया गया। यात्रियों को फ्रांस की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद फैसला हुआ कि यात्रियों को कितने दिन तक हिरासत में रखा जाएगा और पूछताछ की जाएगी। दो दिन की पूछताछ के बाद जजों ने विमान को रवाना करने का निर्णय सुना दिया। इस बीच भारतीय दूतावास ने भी यात्रियों को काउंसलर एक्सेस दिलवाया और मदद की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक