Breaking NewsTop Newsभारतमध्य प्रदेशराज्य

आग की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मासूम के चाचा ने कचरे के ढेर में आग लगाई थी। जिसकी चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने उसके चाचा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

दरसअल, यह पूरी घटना शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, घटना दिवाली के आसपास की है। बताया जा रहा है कि मनोहर विरानी ने कचरे में आग लगाई थी। वहीं पास में उसका 3 वर्षीय सार्थक भतीजा खेल रहा था।

खेलने के दौरान वह अचानक कचरे में लगी आग के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तहत से झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया था।

मृतक के माता-पिता के शिकायत पर पुलिस ने उसके चाचा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस कर लिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के चाचा की तलाश में जुटी हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक