भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

चिट्टे व गांजे के साथ मुंबई के 2 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने मुंबई निवासी 2 लोगों को चिट्टे व गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक हरियाणा नंबर की टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। कार में 2 लोग सवार थे, जिनकी पहचान ओबेश बदरूदीन और सईद जाफर निवासी मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वे दोनों घबरा गए, जिस पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से 1.48 ग्राम चिट्टा और 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि चिट्टे व गांजे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना सदर में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक