Top Newsभारत

17 साल के लड़के का कारनामा, महिला के अश्लील फोटो और वीडियो कर दिए शेयर

पटना: बिहार के औरंगाबाद में 17 साल के लड़के ने एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं नाबालिग ने उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। वायरल होने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने नाबालिग लड़के को पकड़ लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। किशोर की यह करतूत हैरान करने वाली है।

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के नगर थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने दो महीने पहले साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाए कि उसके अश्लील फोटो, वीडियो और वॉइस चैट को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह करतूत करने वाला एक नाबालिग लड़का है। हाल ही में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने पकड़े गए किशोर से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है। इसी फोन से अश्लील वीडियो और फोटो वायरल किए गए थे। बताया जा रहा है कि किशोर की पीड़ित महिला से फोन पर बात हुई थी। उसने महिला का अश्लील फोटो लगाकर बातचीत का वीडियो बनाया। फिर फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर उस पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट में अश्लील बातें भी लिखी थीं। पुलिस को जब्त फोन से महिला का फोटो भी मिला है।

पुलिस उप अधीक्षक रक्षित सह साइबर थानाध्यक्ष आकाश कुमार यादव ने बताया कि 3 सितंबर को इस मामले में एपआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच के आधार पर छापेमारी करके टिकरी रोड के किशोर को पकड़ा है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी उम्र 17 साल है। उसे कोर्ट में भेजा गया है। आगे कार्रवाई की जाएगी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक