उत्तराखंडभारतराज्य

सड़क दुर्घटना में महिला श्रमिक की मौत

खटीमा। मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रही एक महिला श्रमिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। साइकिल पर सवार बड़ी बहन घायल हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। जाधवपुर निवासी निशा देवी (30) भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। बृहस्पतिवार शाम वह मझोला क्षेत्र में मजदूरी कर अपनी बड़ी बहन आशा देवी के साथ साइकिल से लौट रही थी। परिजनों ने बताया साइकिल निशा चला रही थी। रास्ते में सुनपहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।

इससे निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया। अफरातफरी के बीच दोनों को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गयाए जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आशा की हालत सही है। परिजनों ने बताया कि अज्ञात वाहन में कई लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। उनके शराब पीकर वाहन चलाने भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका के पति गौतम ऋषि ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक