मप्र में भाजपा के पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल

बड़वानी, (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को निमांड इलाके में बड़ा झटका लगा है, यहां के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
बड़वानी जिले के सिलावद में जिला कांग्रेस ने सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से 2009 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे माखन सिंह सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। पिछले दिनों भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, जिसके जबाव में भाजपा ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को अपने पाले में कर लिया। अब बड़वानी में कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया है।
–आईएएनएस


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक