Top Newsभारत

शराब के लिए नहीं दिए रुपए, पति ने पत्नी की हथौड़ी से मारकर ले ली जान

रांची: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहौरा में शराब के लिए रुपए नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी की हथौड़ी से वारकर हत्या कर दी। पत्नी पूनम एक्का के सिर पर हथौड़ी से वार करते समय पति सुनील एक्का नशे में धुत था। इससे पूर्व उसने पत्नी के साथ विवाद में धक्का-मुक्की भी की थी।

घटना की जानकारी रविवार को शाम में पंडरा ओपी के थानेदार को उस समय हुई जब पति सुनील खुद ओपी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना की जानकारी दी। वह गुमला जिला के पालकोट का निवासी है। मृत पत्नी सिसई की रहने वाली थी। दोनों रांची में मजदूरी का काम करते थे।

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस सुनील को साथ लेकर बनहौरा पहुंची, जहां वह बालो तिर्की के आवास में किराया पर रहता था। कमरे का दरवाजा खोलने पर पुलिस ने महिला का शव फर्श पर पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को पुलिस ने कमरे से बरामद कर लिया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक