महाराष्ट्र

नाबालिक को शादी के बहाने भगाने के आरोप में अपहरण का मामला दर्ज

ठाणे: नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की को शादी के बहाने भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पनवेल टाउन थाने के अधिकारी ने कहा कि पिछले छह महीने से व्यक्ति और लड़की संपर्क में थे।अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर छह दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे नवी मुंबई के पनवेल इलाके के करंजडे में उरण फाटा के पास से लड़की का अपहरण कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की का अब तक पता नहीं चल सका है।उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को व्यक्ति और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक