महाराष्ट्र

अग्निशमन सेवा के 6 कर्मियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक’ के लिए चुना

मुंबई: मुंबई अग्निशमन सेवा के छह कर्मियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक’ के लिए चुना गया है। नगर निकाय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह कहा गया।

चयनित कर्मियों में उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल वसंत परब, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सर्कल 3) हरिश्चंद्र रघु शेट्टी, प्रभागीय अधिकारी देवेन्द्र शिवाजी पाटिल, द्वितीय अधिकारी राजाराम निवृत्ति कुदाले, मुख्य अग्निशमन कर्मी किशोर जयराम म्हात्रे और मुख्य अग्निशमन मुरलीधर अनाजी अंधले शामिल हैं।

अनुसार विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह विभाग इमारत ढहने, डूबने, गैस रिसाव, तेल रिसाव, सड़क और रेल दुर्घटनाओं, पक्षियों और जानवरों को बचाने के साथ-साथ देश की वित्तीय राजधानी में आग लगने तथा पेड़ गिरने की हजारों सूचनाओं पर त्वरित कार्य करता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका आदर्श वाक्य ‘शौर्यम्, आत्मसंयमम्, त्यागः’ है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक