
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को एक ट्रक के कार से टकराकर पलट जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर गुना बाईपास पर सुबह करीब सात बजे हुई।
उन्होंने कहा, “एक परिवार के छह सदस्य सारंगपुर (राजगढ़ जिले में) से लहार (भिंड जिले में) जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर मारने के बाद ट्रक कार पर पलट गया।”
पुलिस अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ये सभी कार में यात्रा कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि घटना के पीछे कोहरा एक कारण हो सकता है।
खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |