यूपी में 21 जुलाई से अभी तक हुई है छेड़छाड़ की 558 घटनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला संबंधी अपराध और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों ने छेड़खानी या अन्य अशिष्ट आचरण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष कार्रवाईयां की है।

पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई से सात अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। मुख्य तौर पर सड़कों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला और बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की है।

इस अभियान के तहत प्रदेश में कुल 12,904 बीट पुलिस (महिला एवं पुरूष) द्वारा कार्रवाई करते हुए 17, 324 अराजकत्त्वों को चिन्हित किया गया। 14,533 व्यक्तियों को चेतावनी एवं काउंसलिंग की गई। इसी अवधि में 558 मुकदमें दर्ज करते हुए 167 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। 122 के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत, 1,852 के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। इसके साथ ही 119 लोगों के खिलाफ अन्य चालानी और जुर्माना लगाया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक