झारखंड

Jharkhand : झारखंड में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी

रांची: देश के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है. इधर झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. राजधानी रांची समेत राज्य भर में ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी है. कंपकंपी और ठिठुरन से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आज सुबह रांची और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और धुंध देखी गई. सुबह के समय हर जगह ठंडी हवा चलती है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह होते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं. कई चौक-चौराहों पर आप लोगों को आग तापते हुए भी देख सकते हैं। ठंड इतनी बढ़ गई कि गर्म ऊनी कपड़ों के बिना घर से निकलना मुश्किल हो गया।

राज्य में पारा का गिरना जारी
मौसम सेवा ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इससे राज्य में लोगों को कंपकंपी और ठंड से परेशानी हो सकती है. झारखंड के मौसम पर अपडेट देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 दिसंबर (बुधवार) तक राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से में शीतलहर चल सकती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में पारे के तापमान में गिरावट जारी है और पिछले कुछ दिनों से राजधानी समेत राज्य के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

बीते दिन कांके में दर्ज हुई थी शिमला से भी कम तापमान
राजधानी रांची में सोमवार को 6 डिग्री सेल्यसियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था वहीं आज (19 दिसंबर) का न्यूनतम तामपान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है. अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य के कई जगहों पर पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. हालांकि राज्य के पारा में ये गिरावट उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हुई है. बीते दिन सोमवार (18 दिसंबर) को राजधानी रांची के कांके में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया था. यहां सोमवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. जबकि शिमला में 5.0 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक