झारखंडभारतराज्य

Pakur News: हवलदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

पाकुड़: पाकुड़ में हवलदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात था। मृतक की पहचान हवलदार रघु मुर्मू के रूप में हुई है। रघु मुर्मू ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसकी मौत ह गई। हवलदार रघु मूर्मू साहिबगंज के पेटखसा गांव का रहने वाला था। साथियों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह तनाव में था।

खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हवलदार रघु मुर्मू ने क्यों और किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। इधर, हवलदार की खुदकुशी की घटना के बाद पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चा है। मृतक जवान के साथी सकते में हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृत हवलदार के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक