झारखंडबिहारभारतराज्य

मां ने की बेटी की गोली मारकर हत्या

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां ने अपनी बेटी की निर्मम हत्या कर दी। मामला गिरिडीह के बगोदर थानाक्षेत्र के हरिजन मोहल्ले का है। बेटी को गोली मारने के बाद मां थाना में सरेंडर करने चली गई। मां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस की एक टीम घटनास्थल हरिजन मोहल्ला पहुंची। पुलिस ने मृतक लकड़ी के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से हत्या की वजह जानना चाही। पड़ोसियों ने पुलिस को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है, जब उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ने घर जा कर देखा तो 15 वर्षीय रुखसाना मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रुखसाना और उसकी मां के बीच विवाद चल रहा था। विवाद की वजह रुखसाना किसी से प्रेम करती थी। वह उसी लड़के से शादी करना चाहती थी। रुखसाना के मां-बाप ऐसा करने से उसे मना करते थे। उन्होंने बताया कि रुखसाना की शादी उसके मां-बाप ने किसी दूसरे लड़के से तय कर रखी थी। रुखसाना का कहना था कि वो जब भी शादी करेगी तो उसी लड़के से करेगी जिससे प्रेम करती है। इतना ही नहीं 15 जनवरी को रुखसाना की शादी की पहली रस्म होने वाली थी।

इधर पुलिस रुखसाना की मां फरजाना खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि फरजाना और उसकी बेटी में लव/अरेंज मैरेज को लेकर झगड़ा चल रहा था। बेटी चाहती थी कि वह जिससे प्यार करती है उसी से शादी करे, लेकिन उसके परिजन ऐसा नहीं चाहते थे। एक बार फिर मां-बेटी में नोकझोंक हुई। बेटी ने मां से कहा कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं हुई तो वो आत्महत्या कर लेगी। मां-बेटी में विवाद बढ़ता गया। शनिवार को गुस्से में आकर मां ने रुखसाना के सर में पिस्टल सटा गोली मार दी। सर पर गोली लगने से रुखसाना की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की हत्या के बाद फरजाना खातून ने सरेंडर कर दिया। फरजाना खातून के पास पिस्टल कहां आयी पुलिस इसका पता लगी रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक