झारखंड

Jharkhand : झारखंड में अगले तीन दिन मौसम में कुछ परिवर्तन होने के आसार नहीं

रांची : झारखंड में मौसम ने करवट ली है. पिछले कुछ दिनों से छाए बादल के छंटते हीं तापमान में बढ़ोतरी हुई है. जिस वजह से राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जगहों पर तापमान दो से पांच डिग्री बढ़ा है. आज का मौसम भी कल के जैसे हीं रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

अगले तीन दिन मौसम में कुछ परिवर्तन होने के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आज रांची का तापमान अधिकतम 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन मौसम में कुछ परिवर्तन होने के आसार नहीं है. इसकी वजह है झारखंड और आसपास का वातावरण साफ है. जिस के कारण हवा का रुख भी स्थिर है और हवा थमने से धूप में भी गर्माहट है. झारखंड में बादल छंटने के बाद से मौसम साफ हो चुका है. दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है. इन जिलों में ऐसा रहेगा तापमान-

रांची में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहेगा.
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.6 वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहेगा
मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 27.6 वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहेगा
बोकारो में अधिकतम तापमान 25.2 वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहेगा
देवघर में अधिकतम तापमान 24.2 वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहेगा
गढ़वा में अधिकतम तापमान 26.5 वहीं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहेगा
खूंटी में अधिकतम तापमान 25.9 वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहेगा
हजारीबाग में अधिकतम तापमान 24.2 वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहेगा


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक