
रांची: राज्य में ठंड की गंभीरता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा और धुंध रहेगी. सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। सुबह से ही लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबके हुए हैं. आप दिन और रात के समय कई सड़क चौराहों पर लोगों को आग जलाते हुए भी देख सकते हैं। ठंड बढ़ रही है और गर्म ऊनी कपड़ों के बिना बाहर जाना कठिन होता जा रहा है।

आज का मौसम का हाल
दो दिनों तक राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर चल सकती है. आज सुबह में घना कोहरा छाये रह सकता है. मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का कोई अनुमान नहीं है. न्यूनतम तापमान सात से 9-10 डिग्री सेसि के बीच चल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान शहरी क्षेत्रों की तुलना में दो से तीन डिग्री कम रह रहा है. 22 दिसंबर के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
अबतक का सबसे ठंडा दिन
आज न्यूनतम तामपान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. पिछले 24 घंटे में रांची के कांके का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बीते दिन सोमवार (18 दिसंबर) को राजधानी रांची के कांके में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया था. यहां सोमवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. जबकि शिमला में 5.0 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था.