झारखंड

Dhanbad में युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर सोमनगर में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को देखकर उसकी हत्या करने का अनुमान लगाया जा रह है। शव क्षत-विक्षत हालत मिला है। लोगों को आशंका है कि हत्या पत्थर से कूचल कर की गयी है। युवक ने जींस, टी शर्ट, स्वेटर और स्पोर्ट्स शू पहन रखा है। घटना की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH अस्पताल भेज दिया है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है।

क्या कहा पुलिस ने

पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ये हत्या का मामला लगता है। युवक की हत्या पत्थर से कूच गयी है। हालांकि पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान से कुछ दूरी पर चप्पल बरामद किया है। पुलिस इस बारे में भी पड़ताल कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतक युवक दामोदरपुर सोमनगर का निवासी नहीं है। उसकी हत्या कहीं और की गयी है और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक