
देवघर : बाबानगरी देवघर में पिकअप वैन और ट्रेलर में सीधी टक्कर हो गयी है। प्रारंभिक खबरों में बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 6 के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। ये सभी लोग जामताड़ा के रहने वाले हैं।

हादसा बगदाहा पंचायत के जरीडीह गांव में सुबह 9 बजे के लगभग हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। चिकित्सकों ने बताया है कि इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।