झारखंड

होटल मोती महल में लगी भीषण आग

रांची : रांची के क्लब रोड में होटल मोती महल में आग लगी। होटल के कर्मचारी और आसपास के दुकानदार दहशत में हैं। आग लगने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी है। खबर लिखे जाने तक आग को फायर बिग्रेड की टीम ने बुझा दिया था। लेकिन इस बीच होटल को लाखों का नुकसान होने की खबर है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। पहली नजर में मामला शॉर्ट सर्किट से गड़बड़ी का मालूम पड़ता है। आग लगने से होटल को हुए सही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक