Ashok Kumar Birth Anniversary : जाने बॉलीवुड सुपरस्टार अशोक कुमार का असली नाम

 

हिंदी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भले ही एक्टर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है. 40 और 50 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले अशोक कुमार दादा मुनि के नाम से मशहूर थे। 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर में जन्मे अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। लेकिन जब वह बड़े पर्दे पर आए तो उनका नाम अशोक कुमार हो गया और उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में करने वाले अशोक कुमार की पहचान एंटी हीरो के तौर पर थी।

उन्होंने ‘किस्मत’ में एंटी-हीरो की भूमिका निभाई, जिसने कोलकाता के चित्रा सिनेमा हॉल में लगातार 196 सप्ताह तक चलने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, 1936 में बॉम्बे टॉकीज की फिल्म ‘जीवन नैया’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी, लेकिन इस किरदार को पाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, 1994 में न्यू थिएटर में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाले अशोक कुमार को बॉम्बे टॉकीज में काम करने वाले उनके जीजा ने बुलाया था। 1936 में बॉम्बे टॉकीज़ की फ़िल्म ‘जीवन नैया’ के निर्माण के दौरान मुख्य अभिनेता बीमार पड़ गये, जिसके बाद बॉम्बे टॉकीज़ के मालिक हिमांशु राय की नज़र अशोक कुमार पर पड़ी और उन्होंने उनसे फ़िल्म में काम करने का अनुरोध किया।

इस तरह अशोक कुमार को पहला ब्रेक मिला और इसके बाद उन्होंने ‘कंगन’, ‘बंधन’, ‘झूला’ जैसी कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बन गए। इतना ही नहीं एक्टर ने दूरदर्शन के कई सीरियल्स में काम करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. अशोक कुमार किशोर कुमार के बड़े भाई थे। अपने छोटे भाई की वजह से एक्टर ने अपना जन्मदिन मनाना भी बंद कर दिया था। दरअसल, किशोर कुमार का निधन एक्टर के 76वें जन्मदिन पर हुआ था। ऐसे में अपने भाई की बरसी के दिन अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना बंद कर दिया था। किशोर कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

वहीं आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता एक्टिंग के अलावा पेंटर और होम्योपैथी की भी प्रैक्टिस करते थे. अशोक कुमार को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 1968 की फिल्म ‘आशीर्वाद’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं, उन्हें 1988 में दादा साहब फाल्के और 1998 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें अशोक कुमार संगीत नाटक अकादमी, फिल्मफेयर का सम्मान भी मिला। आपको बता दें कि एक्टर का निधन 10 सितंबर 2001 को हुआ था। वहीं भारत सरकार ने उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक