भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

नगर निगम से बाहर करने को आवाज बुलंद

रिवालसर। नगर निगम मंडी में शामिल धौंदी वार्ड 15 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें नगर निगम से बाहर किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो लोग आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में लोगों ने रविवार को बैठक कर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। रविवार को गुटकर, चक्कर, बगला क्षेत्र के भूपेंद्र गुलेरिया, मीना गुलेरिया पूर्व प्रधान चलाह, पूर्व उप प्रधान घनश्याम, नरेश, लोकेंद्र नरयाल, कृपाल, राजू, मेघ सिंह, देविंदर, महंत राम पूर्व प्रधान, राम सिंह पूर्व उप प्रधान, जितेंद्र कुमार, दयाल सिंह, धर्म सिंह, राघव, जस्सू नरयाल व मुरारी शर्मा सहित अन्य लोगों ने चक्कर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक आपात बैठक कर अपने विरोध दर्शाया है। लोगों ने एक स्वर में अपना विरोध जताते हुए साफ कहा कि हमें नगर निगम मंडी की धौंदी वार्ड 15 से बाहर कर दिया जाये।

लोगों का कहना था कि पूर्व की सरकार ने उनसे वायदा किया था कि आपको 2-3 साल के बाद नगर निगम से बाहर कर दिया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर निगम में शामिल होने से ना चाहते हुए भी उन्हें कई तरह के टैक्स देने पड़ते हैं। जबकि हमारा रहन सहन पूरी तरह से ग्रामीण है तथा कृषि व पशुपालन लोगों की आजीविका का साधन है। बैठक में इस बात की भी चर्चा रही कि नगर निगम में शामिल होने के बाद हर छोटे से काम के लिए लोगों को मंडी नगर निगम कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही सुविधाओं से भी उन्हें वंचित होना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमें नगर निगम मंडी की धौंदी वार्ड 15 से बाहर नहीं किया तो हम आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक