भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

पंचायतों की तर्ज पर निगम ने शुरू किया परिवार रजिस्टर बनाने का काम

शिमला। नगर निगम शिमला ने पंचायतों की तर्ज पर शहरवासियों के परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के कैथू वार्ड से रजिस्टर बनाने की शुरुआत कर दी है। परिवारों की रजिस्ट्रेशन होने से अब शहर में बसे परिवार में रहने वाले सदस्यों, उनके व्यवसाय, जाति, शैक्षणिक स्थिति और अन्य आवश्यक विवरणों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। शहर में बीते वर्ष बरसात में तबाही हुई थी। जिससे शहरवासियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कितने परिवारों को नुकसान पहुंचा जिसकी पूरी जानकारी नगर निगम को नहीं मिल पाई थी। शहर में मौजूदा समय में सभी परिवारों को रजिस्टर नहीं किया गया है।

इससे नगर निगम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब लोगों की पूरी जानकारी एकत्र करने के लिए उनके परिवार रजिस्टर बनाए जा रहे हैं। अभी तक लोगों की पहचान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शहर में बसे परिवार का कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता, लेकिन अब परिवार रजिस्टर का कार्य शुरू हो गया है और नगर निगम को भी कार्य करने में आसानी होगी। परिवार रजिस्टर को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 48 ए धारा 308 ए और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 43 (5) और धारा 393 में संशोधन किया है। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के बारे में महत्वपूर्ण डाटा उपलब्ध होगा।

 

शहर के कैथू वार्ड से परिवार रजिस्टर बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे अर्बन परिवारों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी
डा. भुवन शर्मा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक