
बरमाणा। विवेकानंद युवा मंडल बाहोट कसोल के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती और लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम कसोल में युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। करीब 100 से अधिक स्थानीय छोटे बच्चों, महिला मंडल सदस्यों व स्थानीय युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा 50 किलोग्राम तक के बच्चों के कबड्डी मैचों व इंटर विलेज वालीबाल प्रतियोगिता हुई।

समापन मौके पर सीमा संख्यान ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कबड्डी जूनियर की बिजेता सेडपा क्लब की टीम, को उप विजेता का पुरस्कार मिला। सीनियर कबड्डी में मंडी टीम ने साई बी को हरा पहला स्थान प्राप्त किया। उप विजेता साई बी टीम रही। वालीबाल इंटर विलेज में नैहर टीम ने फाइनल े में लगट को हराकर खिताब पर कब्जा किया।