भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति

नालागढ। राष्ट्र सेविका समिति की नालागढ़ इकाई द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन विवेकानंद शिक्षा कुंज नालागढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुमति सिंघल और भगवती भरतिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नालागढ़ नगर की बौद्धिक प्रमुख सपना शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर सपना शर्मा ने मकर संक्रांति के महत्व के विषय में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि इस दिन सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते है और दक्षिणायन से उतरायण की ओर प्रस्थान करते है। मकर संक्रांति से दिन बड़े और रात छोटी होनी शुरू हो जाती है अर्थात अंधेरे पर प्रकाश की विजय होती है।

उन्होंने बताया कि इस दिन खिचड़ी बनाई जाती है जो कि समाज में समरसता की प्रतीक मानी जाती है। समिति के उद्देश्यों में सामाजिक सद्भाव और समरसता प्रमुख हैं। इस के अतिरिक्त प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। बाद में खिचड़ी का कार्यक्रम था। जिसमे सभी ने मिलकर खिचड़ी का आनंद उठाया तथा प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर भगवती भरतिया, सुमति सिंघल, इंदु ठाकुर, सपना शर्मा, पंकज वशिष्ठ, रीता ठाकुर, स्वाति भरतिया, दीपिका जैन, गीता, वीनू मित्तल धार्मिक प्रमुख, रेणु ठाकुर, कंचन, बिंदु शर्मा, शिवानी सिंघल, अर्चना कौंडिंय तथा मोनिका के अतिरिक्त अन्य सेविकाएं भी उपस्थित रही।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक