हिमाचल प्रदेश
भाजपा महिला मोर्चा मंडी अध्यक्ष सत्या की अध्यक्षता में हुई महिला मोर्चा की बैठक
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा अहम भूमिका निभायेगी

मंडी: भाजपा महिला मोर्चा मंडी मंडल की बैठक परिधि गृह मंडी में भाजपा महिला मोर्चा मंडी अध्यक्ष सत्या की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र मंडी के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव मंचली ठाकुर, भाजपा मंडी मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा अहम भूमिका निभायेगी. विधायक ने नवगठित मंडल कार्यकारिणी का परिचय देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया और आगामी लोकसभा की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी का बिल पास कराकर महिलाओं की भागीदारी को सम्मान दिया है.

प्रधानमंत्री ने राजनीति में भी महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया। पार्टी के जो भी आगामी कार्यक्रम होंगे उसमें महिला मोर्चा को पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया तथा नवनियुक्त महिला मोर्चा को पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने तथा उन्हें पूरा करने में पार्टी की मदद करनी चाहिए। इस बैठक में मंडल महिला मोर्चा महासचिव अंजना और अमिता चंदेल, प्रदेश आईटी समन्वयक लता शर्मा, जिला महासचिव निशा सेनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता कश्यप, भीमा देवी, प्रेमलता कार्यालय सचिव, वरिष्ठ पूर्व पार्षद निर्मला, पूर्व पार्षद इंद्रा मौजूद रहीं। सचिव अंजू शर्मा। बैठक में अंजना शर्मा, नर्वदा, हंसा गुलेरिया, रजनी शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।