हिमाचल प्रदेश

शिकारी द्वारा चलाई गोली से साथी शिकारी की मौत

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बडेहर ग्राम पंचायत क्षेत्र में शिकार अभियान के दौरान गलती से एक शिकारी द्वारा चलाई गई गोली लगने से उसके साथी शिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुताबिक ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर शाम की है जब स्थानीय शिकारियों की एक टीम ने एक इलाके को घेर लिया था। इस इलाके में बड़ी संख्या में जंगली सूअर देखे गए थे।

शिकार के दौरान एक निशानेबाज ने जंगली सुअर पर गोली चला दी, लेकिन गोली जानवर को लगने के बजाय उसके एक साथी को लग गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान बडेहर गांव के बलबीर सिंह (55) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बलबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले शिकारी को भोरंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के अलावा हत्या का मामला दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शिकार करने पर प्रतिबंध है और मामले की जांच चल रही है।

 

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक