
रामपुर बुशहर। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा मंडल रामपुर ने सोमवार को भाजपा मंडल रामपुर ने भी भाजपा नेता कौल सिंह की अगवाई में रामपुर बुशहर के सराहन में मां भीमाकाली मंदिर से स्वच्छता अभियान को शुरू कर लिया है। इस दौरान उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता इस स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों और उसके परिसरों की सफाई करने के मिशन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते तक यह सफाई अभियान चलाया जाएगा, इस दौरान क्षेत्र के सभी मंदिरो में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस आह्वान को गंभीरता से लिया जाएग।

नेगी ने कहा कि ये हम सबका का सौभाग्य है कि जब 22जनवरी को हमारे आराध्य श्रीराम ज़ब अयोध्या नगरी में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तो हम सभी उस भव्य उत्सव के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति 22जनवरी को अयोध्या में हों रहीं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अति उत्साहित है और बेसब्री से उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहें है। इस दौरान मंडलाध्यक्ष रामपुर कुलबीर खूंद, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश चौहान, भाजपा महिला मोर्चा मंडल रामपुर अध्यक्ष, अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमोलक कुमार, अनूसुचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष केशव नेगी, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनूसूचित जाति मोर्चा गोकल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष रुपेश्वर सिंह, हरदयाल सोनी, अनिता लक्टू, सौरव नवगरिया, महिंदर कुमार, संजीव कुमार, बिट्टू बिष्ट, दिलीप सैनी, जितेश शर्मा, टीना कौशल आदि मौजूद रहें।