भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

डा. परमार के सपनों को मुख्यमंत्री कर रहे साकार

नाहन। हिमाचल प्रदेश को जो पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिला है उसका पूरा श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री व हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को जाता है। यशवंत सिंह परमार के प्रयासों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। यह बात नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नाहन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। आज हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है जिसका पूरा श्रेय हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार को जाता है। अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश विकास की पथ पर आगे बढ़ा तथा दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करता रहा। हिमाचल प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचने में हिमाचल के निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल व स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार के दिए योगदान को याद रखें तथा उनके बताएं मार्ग पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लें।

वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल निर्माता व हिमाचल के लोगों के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने पर समस्त प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को याद कर उन्हें नमन किया आनंद परमार ने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार ने जिस प्रकार हिमाचल का एक समान विकास किया उसी तर्ज पर आज हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के तमाम जिला की एक समान दृष्टि से विकास की योजनाएं लागू कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी नसीम मोहम्मद दीदान, कैप्टन सलीम अहमद, वीनेश राणा महीपत सोलंकी आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक