भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता महेश सिपाहिया किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त
सिपहिया को यह जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थक गदगद

मंडी: पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवा नेता महेश सिपहिया को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिपहिया को यह जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थक गदगद हैं। महेश सिपहिया ने विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी और भारतीय जनता पार्टी के संगठन में वे अपनी क्षमताओं का लोहा लगातार मनवाते रहे।

महेश सिपहिया अपनी नियुक्ति होने के बाद अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओंं के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में मिली जीत पर बधाई प्रेषित की। सिपहिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास उन पर दिखाया है। उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और प्रदेश के किसानों की हर मांग व समस्याओं को निरंतर उठाते रहेंगे। महेश सिपहिया ने अपनी नियुक्ति पर ग्राम पंचायत बहल पैड़ी, नटनेड़, राजगढ़ और कसाराला के लोगों के साथ भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।