भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

अभिषेक राणा ने छोड़ा सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष पद

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सोशल मीडिया के राज्याध्यक्ष अभिषेक राणा ने गुरुवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने बाकायदा दिल्ली में जाकर प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी राजीव शुक्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। अपने त्यागपत्र में अभिषेक राणा ने लिखा है कि वह लगभग पांच साल से इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वर्तमान में करीब छह माह से वह सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और ट्रस्टी भी। इस संस्था के जरिए वह मानव सेवा में लगातार अपना योगदान देना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें अपनी एनजीओ के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा था।

इसलिए वह अपने पद से त्यागपत्र देते हैं। अपने त्यागपत्र में अभिषेक आगे लिखते हैं कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसलिए सोशल मीडिया विभाग में अध्यक्ष पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति जरूरी है, जो कि पूरी तरह से उसमें समय दे सके। इसलिए मैं चाहता हूं कि किसी योग्य उम्मीदवार को तलाशकर उसे सोशल मीडिया का राज्य अध्यक्ष बनाया जाए। अभिषेक राणा के इस त्यागपत्र को राजेंद्र राणा और प्रदेश के मुख्यमंत्री के मध्य लगातार बन रही दूरियों के लिहाज से भी देखा जा रहा है। अभिषेक राणा ने बताया कि वह अधिक से अधिक समय अपनी सर्वकल्याणकारी संस्था को देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने रिजाइन दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक