भूपेश बघेल ने की कोरिया-रायगढ़ को संभाग बनाने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को फिर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर रायगढ़ और कोरिया नए संभाग बनाए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं। सीएम बघेल बैकुंठपुर के मौहरी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बड़ी घोषणा:
सब जानते हैं कि पहले चरण में कांग्रेस 17 से अधिक सीट जीत रही है. दूसरे चरण में आपका वोट 75 पार के नारे को सार्थक करेगा.
कांग्रेस सरकार बनते ही कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाने की मैं घोषणा करता हूँ. pic.twitter.com/osL2VRY9ln
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 13, 2023
उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनेगी तो एक नहीं, दो संभाग बनेंगे। शर्त ये है कि कोरिया संभाग में सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा। दरअसल, बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ में अभी 5 संभाग
सरगुजा संभाग जिसमें 14 विधानसभा सीटें आती है।
बिलासपुर संभाग में 25 सीटें आती हैं।
रायपुर संभाग के तहत 19 विधानसभा सीटें आती हैं।
दुर्ग संभाग में 20 विधानसभा सीटें हैं।
बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें हैं।
सरगुजा संभाग के तहत 6 जिले आते हैं
बलरामपुर-रामानुजगंज
जशपुर
कोरिया
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर
सूरजपुर
सरगुजा
बिलासपुर संभाग के तहत 8 जिले आते हैं
बिलासपुर
गौरेल्ला- पेंड्रा- मरवाही
जांजगीर-चांपा
कोरबा
मुंगेली
रायगढ़
सक्ति
सारंगढ़-बिलाईगढ़
दुर्ग संभाग के तहत 7 जिले आते हैं
बालोद
बेमेतरा
दुर्ग
कबीरधाम
खैरागढ़- छुई खदान- गंडई
मोहला- मानपुर चौकी
राजनांदगांव
रायपुर संभाग के तहत 5 जिले आते हैं
रायपुर
बलौदा – बाजार
धमतरी
गरियाबंद
महासमुंद
बस्तर संभाग के तहत 7 जिले आते हैं
बस्तर
बीजापुर
नारायणपुर
सुकमा
दंतेवाड़ा
कोंडागांव
कांकेर