
एमपी। गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल मंदिर के ऊपर गर्भगृह में ओंकारेश्वर शिव की मूर्ति प्रतिष्ठित है। गर्भगृह के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में गणेश, पार्वती और कार्तिकेय के चित्र स्थापित हैं। दक्षिण में नंदी की प्रतिमा है। तीसरी मंजिल पर नागचंद्रेश्वर की मूर्ति केवल नागपंचमी के दिन दर्शन के लिए खुली होती है।

#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। pic.twitter.com/hVpi2XqHnv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2023
बता दें कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों को प्रतिदिन सुबह छह बजे से दोपहर 12.30 बजे तक 750 व 1500 रुपये के टिकट पर गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाते हैं। दर्शनार्थी बड़ा गणेश मंदिर के समीप स्थित प्रोटोकाल कार्यालय पर बने काउंटर से टिकट प्राप्त कर दर्शन करने जाते हैं।
रविवार को भस्मआरती के दौरान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकाल की भस्म आरती की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। भगवान महाकाल के दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे इसी आरती से होती है। इसके साथ ही महाकाल के पट खोले जाते हैं।