
मुंबई ; RRR’ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अब ‘देवरा’ फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एनटीआर ने नए साल के मौके पर फिल्म से अपना पोस्टर जारी कर फैंस को तोहफा दिया था। आज सोमवार (8 जनवरी) को मेकर्स ने फिल्म से एनटीआर की पहली झलक दिखाकर फैंस का क्रेज बढ़ा दिया है। एनटीआर भी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘देवरा’ से झलक शेयर की है। मेकर्स ने युवासुधा कला के यूट्यूब चैनल पर तेलुगु में फिल्म की पहली झलक शेयर की है।

वीडियो की शुरुआत समुद्र के सीन से होती है। धीरे-धीरे एनटीआर अपने सिग्नेचर स्टाइल में एक्शन सीन करते हैं। जबरदस्त मारकाट और खून-खराबे के कारण समुद्र का पानी लाल हो जाता है। अंत में कहा गया है कि समुद्र में मरीन लाइफ की तुलना में अधिक खून-खराबा देखा गया। वह समुद्र को ‘एर्रा समुद्रम’ या लाल सागर कहते हैं।
5 अप्रेल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अहम भूमिका में हैं। हालांकि वह पहली झलक से गायब हैं। इसमें सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाएंगे। प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, कलैयारासन, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।