
मुंबई : सोशल मीडिया पर रात के कई वीडियो और फोटो छाए हुए हैं। ये बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वें जन्म दिन के मौके पर आयोजित की गई पार्टी के हैं। इसमें कई सितारों ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी में सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। पार्टी के बाद सलमान ने अपनी एक फीमेल फैन से मुलाकात की। उसने सबके सामने सलमान के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिससे वे हैरान रह गए।

ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सलमान पार्टी से निकलकर जैसे ही कार में बैठने जाते हैं तभी उनको भीड़ में कुछ फैंस आवाज देते हैं और एक्टर से मिलने के लिए कहते हैं। इसमें एक महिला बहुत ही बेसब्री से एक्टर से मिलने का इंतजार कर रही होती है। सलमान उसकी भावना का सम्मान करते हुए उसे मिलने के लिए बुलाते हैं। वो पहले सलमान को साइड हग करके खड़ी होती है और उन्हें आई लव यू कहती है।
View this post on Instagram
इसके बाद सबके सामने सलमान के हाथ को पकड़कर उस पर किस कर लेती है। इससे सलमान सकपका जाते हैं, लेकिन तुरंत थैंक्यू कहकर निकल जाते हैं और दूसरे फैंस से मुलाकात करते हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान को लेकर फैंस में हमेशा से ही जबरदस्त क्रेज रहा है। 58 साल की उम्र में भी उनकी चमक जरा भी फीकी नहीं पड़ी है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।