
मुंबई : इस समय आम और खास हर कोई नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। बॉलीवुड पर भी इसका सुरूर चढ़ रखा है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी खूब पार्टी करते नजर आए। आर्यन ने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें उनके सभी दोस्त शामिल हुए। सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय और उनके दोस्त ओरी भी यहां नजर आए। पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आर्यन और ओरी बार काउंटर के पास खड़े होकर शॉट्स लगाते दिख रहे हैं।

साथ में वेदांत महाजन भी नजर आए, जिनका नाम आजकल एक्टर अजय देवगन की बेटी नीसा के साथ जोड़ा जा रहा है। यह वीडियो आर्यन के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। जानकारी के अनुसार पार्टी आर्यन के अल्कोहल ब्रांड की तरफ से रखी गई थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने वोदका ब्रांड लॉन्च किया था।
View this post on Instagram
इसके अलावा आर्यन ने भारत में बीयर बनाने वाली एक कंपनी के साथ भी पार्टनरशिप की थी। आर्यन का क्लोदिंग ब्रांड भी है। आर्यन एक्टर बनने के बजाय फिल्ममेकिंग में जाना चाहते हैं। इस वक्त वह एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं, जिसका नाम ‘स्टारडम’ है। आर्यन इससे डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।