Entertainment

दुल्हनिया के तीसरे पार्ट के लिए तैयार हैं वरुण-आलिया

मुंबई :  एक्टर वरुण धवन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण है उनकी आगामी फिल्म ‘वीडी 18’, जिसके सेट पर वे चार दफा चोटिल हो चुके हैं। वरुण हर बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो या वीडियो के जरिये चोट का सबूत देते हैं। बहरहाल आज हम वरुण की चर्चा किसी और वजह से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वरुण अपनी सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में नजर आएंगे।

इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों को निर्देशित किया था। फिल्म के दोनों भाग में वरुण की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमी थी। इसके अलावा ये दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कलंक’ मूवी में भी साथ काम कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार निर्माता करण जौहर, शशांक और वरुण ने ‘दुल्हनिया 3’ की कहानी के लिए कई आइडिया पर चर्चा की और अंत में एक फाइनल किया।

फिल्म 2024 के अंत में फ्लोर पर जाएगी। कुछ महीने पहले भी करण ने इसके संकेत दिए थे। करण ने कहा था कि दुल्हनिया एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। हमें उम्मीद है कि हम इसको एक दिलचस्प कहानी के साथ वापस लेकर आएंगे। फिलहाल वरुण पिता डेविड धवन के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसमें दो लीड एक्ट्रेस होंगी। वरुण फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक