
मुंबई : कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में निजी जेट से सफर करते हुए फिल्म के कलाकारों और निर्देशक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इन तीनों के साथ एक फ्लाइट अटेंडेंट फैन गर्ल मोमेंट का वीडियो सामने आया है।

View this post on Instagram
ये एक्टर्स उस फैन गर्ल की शर्ट पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह लड़की काफी खुश है। वांगा ने भी फ्लाइट अटेंडेंट की शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इसी लड़की ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। उनका नाम गीता छेत्री है और वह फ्लाइट अटेंडेंट के साथ एक ब्लॉगर भी हैं।
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में ‘एनिमल’ का गाना ‘पहले भी मैं’ लगाया है। क्लिप में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक प्राईवेट प्लेन के अंदर ‘एनिमल’ के सभी कलाकार बैठे हैं। इसके बाद गीता तीनों कलाकारों से अपनी व्हाइट शर्ट पर सिग्नेचर ले रही हैं। वीडियो 4 दिन पहले शेयर किया गया था और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।