Entertainmentवीडियो

TMKOC की ‘सोनू’ को बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया प्रपोज

मुंबई :  तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो 15 साल से भी ज्यादा समय से टेलीविजन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। TMKOC के सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। उन्हें परिवार के सदस्यों की जैसे फैंस ने प्यार किया है। शो में बच्चों की ‘टप्पू सेना’ भी हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है। इसमें लंबे समय तक झील मेहता ने ‘भिड़े’ और ‘माधवी’ की बेटी ‘सोनू’ का किरदार निभा सबका ध्यान खींचा था। पढ़ाई की खातिर झील ने शो छोड़ दिया था।

अब झील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनके दोस्त और बॉयफ्रेंड सरप्राइज प्लान करते नजर आए। फिर झील की आंखों पर पट्टी बांधी गई। इसके बाद में झील को बॉयफ्रेंड बहुत खूबसूरत अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करते हैं और वह ‘हां’ कह देती है।

वीडियो शेयर करते हुए झील ने लिखा- “कोई मिल गया, मेरा दिल गया। लव आज कल।” उल्लेखनीय है कि झील लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं। उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। झील सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उनके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक