Entertainment

इस मशहूर एक्ट्रेस का 2 साल बाद बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

मुंबई ;  टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम अंजुम फकीह फिलहाल प्रोफेशनल के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अंजुम का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अंजुम ने इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है। उसके मुताबिक अंजुम ने 2 साल बाद ही बॉयफ्रेंड रोहित जाधव संग अपनी राहें अलग कर ली हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए दीवाने थे। जनवरी की शुरुआत में वे एक ट्रिप पर गए थे लेकिन वहां पर उनका ब्रेकअप हो गया।

अब ट्रिप पर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अलग होने का फैसला लिया इसकी वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है। अब ऐसा नहीं लगता कि दोनों कभी भी फिर से एक साथ हो पाएंगे। अंजुम ने मूव ऑन कर लिया है और अब वो सिर्फ और सिर्फ काम पर फोकस कर रही हैं। इसके अलावा एक और जानकारी सामने आई है। अंजुम और रोहित ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अंजुम ने तो इंस्टाग्राम से रोहित के साथ की सभी फोटो डिलीट कर दी है।

अंजुम ने अगस्त 2023 में एक पोस्ट कर दुनियावालों को रोहित से मिलवाया था। उनके साथ सेल्फी शेयर की थी और लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा था। कहा था कि अब वह उनकी हमसफर बनेंगी और जब तक मौत उन्हें जुदा नहीं करेगी, तब तक वे साथ रहेंगे। हालांकि इसके 5 महीने बाद ही उनके रास्ते अलग हो गए हैं। अंजुम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और रोहित की मुलाकात कोरोना लॉकडाउन के दौरान हुई थी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक