Entertainment

इस सेलेब्रिटी ने खरीदा 11 करोड़ का बंगला

मुंबई :  भुवन बाम देश के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक हैं। भुवन एक बहुत बड़ी हस्ती बन गये। भुवन ने अब देश की राजधानी नई दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में एक बंगला खरीदा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगले की कीमत 11 करोड़ रुपये है। नए घर के लिए भुवन ने 77 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई।

संपत्ति का पंजीकरण पिछले साल 7 अगस्त को किया गया था। बंगले का प्लॉट साइज 1,937 वर्ग फीट और कुल फ्लोर एरिया 2,233 वर्ग फीट है। हम आपको बता दें कि भुवन का जन्म 22 जनवरी 1994 को वडोदरा (गुजरात) में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनका असली नाम भुवन अवनींद्र शंकर बम है। भुवन की शिक्षा ग्रीन फील्ड्स स्कूल और शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुई। मनोरंजन की दुनिया में भुवन का करियर व्यंग्यात्मक वीडियो से शुरू हुआ।

यूट्यूब पर उनके कॉमेडी चैनल बीबी की वाइन्स के लाखों सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर भुवन के प्रशंसक उन्हें एक हास्य अभिनेता, लेखक, गायक और गीतकार के रूप में सराहते हैं। भुवन अपने कंटेंट पर काफी समय देना पसंद करते हैं और हर एक से दो महीने में वीडियो जारी करते हैं। उनके वीडियो लाखों बार देखे जाते हैं.

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक