Entertainment

जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मुंबई :  साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग शादी रचा ली। शादी के 2 महीने बाद अब अमाला मां बनने वाली हैं। अमाला के घऱ नन्हा मेहमान आने वाला है। अमाला ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद यह जानकारी दी है। अमाला ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर गुड न्यूज दी है। इन तस्वीरों में अमाला बेबी बंप को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

इस दौरान उनके साथ पति जगत देसाई भी दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अमाला पति के दिल से बेबी बंप दिखा रही हैं। दोनों की यह एडिट की गई तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। अमाला ने कैप्शन में लिखा, “अब मुझे आपके साथ रहकर इस बात का पता चल गया है एक और एक से तीन कैसे बनते हैं।” बता दें कि अमाला और जगत ने 6 नवंबर को विवाह किया था। दोनों ने हयात कोच्चि बोलगट्टी में लेवेंडर थीम वाली ग्रैंड वेडिंग की थी।

उनकी तस्वीरें छा गई थीं। अमाला की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एएल विजय के साथ हुई थी, जो तीन साल चली। ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर 32 वर्षीय अमाला एक्टर अजय देवगन के साथ भी काम कर चुकी हैं। बीते साल आई अजय की फिल्म ‘भोला’ में अमाला का अहम रोल था। वह साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक