Entertainment

अंडमान में वेकेशन मना रहे हैं सोनाक्षी-जहीर

मुंबई :  एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल को अक्सर एक साथ इंडस्ट्री की पार्टी और वेकेशन पर साथ देखा जाता है। हालांकि आज तक इस कपल ने मीडिया के सामने अपने प्यार को कबूल नहीं किया है। अब एक बार फिर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हें खुद सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों स्कूबा डाइविंग करते दिख रहे हैं। वे वेकेशन मूड में हैं। सोनाक्षी और जहीर अंडमान में मजे कर रहे हैं।

सोनाक्षी ने पूरी 10 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “समुद्र के प्रति हमारा प्यार हमें एडवांस ओपन वॉटर कोर्स करने के लिए खूबसूरत अंडमान द्वीपों पर ले गया और एक अद्भुत टीम की मदद से – से टिटिक्श, सुमेर लुमिनसदीप और अब हम प्रमाणित हैं। हमारा मिशन स्वयं नई गहराइयों की खोज करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को समुद्र और उसके संरक्षण से परिचित कराना है।”

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है जो अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सोनाक्षी ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आ सकती हैं। सोनाक्षी की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘डबल एक्सएल’ थी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक