
मुंबई : एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। आज हम पद्मिनी का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके घर जल्द ही खुशियां बरसने वाली हैं। दरअसल पद्ममिनी और प्रदीप (टूटू) शर्मा के बेटे प्रियांक और उनकी पत्नी शाजा मोरानी पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

ऐसे में एक इंटीमेट गोद भराई की रस्म आयोजित की गई। इसमें पद्मिनी की भांजी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं। प्रियांक और शाजा की बात करें, तो उन्होंने 16 साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज और बाद में मार्च 2021 में मालदीव में व्हाइट वेडिंग की थी। प्रियांक ने अपने इंस्टा हैंडल पर गोद भराई समारोह की कई तस्वीरें साझा की हैं। प्रियांक ने लिखा, “टी-2 फॉर बेबी टी फैम #मराठी वाइब।”
तस्वीरों में श्रद्धा को पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है। श्रद्धा ने लाइम येलो कलर की अनारकली ड्रेस पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी वर्क किया गया था। उन्होंने लुक को शीयर दुपट्टे, एक सिंपल हेयरस्टाइल और एक महाराष्ट्रीयन नथ व झुमके के साथ मिनिमल रखा। बता दें पद्मिनी, श्रद्धा की मौसी हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।