
मुंबई : दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ लगातार लाइमलाइट में है। करीब 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। लीक से हटकर सबजेक्ट होने तथा युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्म होने से हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। सिर्फ विक्रांत ही नहीं, बल्कि फिल्म के रियल लाइफ हीरो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा भी चर्चाओं में हैं।

अब मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इनके कदरदानों में शामिल हो गए हैं। रोहित ने आज सोमवार (8 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें उनके साथ मनोज शर्मा नजर आए। रोहित ने कैप्शन में लिखा “मिलिए ’12वीं फेल’ के असली हीरो मनोज कुमार शर्मा से, कोविड के दौरान उनके साथ काम करने का सम्मान मिला, उस समय वह मुंबई पुलिस में कार्यरत थे। अगर आपने ’12वीं फेल’ नहीं देखी है, तो कृपया जरूर देखें। यह विशेष रूप से लोगों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है छात्र और युवा।”
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि रोहित की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी व विवेक ओबेरॉय की अहम भूमिकाएं हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।